।
उझानी-बदांयू 7 फरवरी।
आज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बहु-विषयक प्रदर्शनी (हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, फाइन आर्ट्स, विज्ञान व एटीएल) का शानदार व आकर्षक ढंग से आयोजन हुआ।
विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की कौशल क्षमता व रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, टीम वर्क व ज्ञान को साझा करने की भावना था।
विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मॉडल्स का निरीक्षण विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट व उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रबंध तंत्र व अभिभावकों द्वारा मॉडल से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का विद्यार्थियों ने बखूबी उत्तर दिया। प्रदर्शनी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

