।

एक साइड से पास होंगे वाहन।
उझनी बदांयू 6 फरवरी।
उझानी दिल्ली हाइवे स्थित गांव कुड़ा नरसिंहपुर में लगातार हो रहे हादसों व किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन की नींद आज खुल गयी आज दोपहर घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ सर्वज्ञय अग्रवाल, एडीओ पंचायत हेमेंद्र कुमार ,ग्राम पंचायत सचिव हरविंद सिंह अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद (निर्माण विभाग) प्रिंस मिश्रा ने निरीक्षण कर विमला हरि भगवान इन्टर कालेज के निकट बन्द पड़ी पुलिया को जे सी बी के माध्यम से खोलकर पानी निकासी को सुचारू कराया ।
बीडीओ श्री अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार अभी पुलिया खोलकर व एक्सिडेंटल जोन पर मिट्टी डालकर मार्ग पर अवरोध बना दिया है, अभी यह कार्य टेम्परिमेन्ट रूप से किया गया है भविष्य में सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर इस समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

