।
उझानी-बदांयू 6 फरवरी।
पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में आज तीन दिवसीय खैलकूद प्रतियोगिता के समापन मे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने बैज लगाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर श्री अग्रवाल का स्वागत किया ।
खेल के अंतिम दिन 200 मीटर रेस व सौ मीटर रेस की प्रतियोगिता कराई गई । 200 मीटर रेस में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर फैजान कक्षा आठ , द्वितीय स्थान पर अली उजैफा कक्षा आठ, तथा तृतीय स्थान पर अयान गाजीऔर फैजान कक्षा छ रहे।
छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर पारूल कक्षा छ, द्वितीय स्थान पर कनक कक्षा छ तथा तृतीय स्थान पर ज्योति कक्षा सात रहीं ।
सौ मीटर रेस में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रद्धा कक्षा सात , द्वितीय स्थान पर दिव्यां कक्षा छ तथा तृतीय स्थान पर आयुषी कक्षा सात रही ।
छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर आमिर कक्षा आठ ,द्वितीय स्थान पर कृष्ण गोपाल कक्षा सात, तृतीय स्थान पर रिहान कक्षा आठ रहे ।
विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि विमल कृष्ण अग्रवाल ने मेडल व सर्टिफ़िकेट से पुरस्कृत किया । उन्होंने बच्चों को उनके भविष्य मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा रानी,सभासद चंदगी राम मौर्य , रमेश चंद शर्मा ,डॉक्टर नरेश चौहान व उमेश चन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

