12:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पंडित बंशीधर स्कूल में खैलकूद प्रतियोगिता – लम्बी कूद में कनक व फैजान ने पाया पहला स्थान

प्रधानाचार्या रूपा रानी ने परिचय प्राप्त कर किया आज के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ।

उझानी-बदांयू 5 फरवरी।

नगर के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में चल रही तीन दिवसीय खेलों की श्रृंखला में आज द्वितीय दिन लंबी कूद व भाला फेंक प्रतियोगिता कराई गई ।

लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छात्रा वर्ग में कनक कक्षा छः, द्वितीय स्थान पर सरिता कक्षा सात, तथा तृतीय स्थान पर लक्ष्मी कक्षा सात रही।
तथा छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर फैजान कक्षा आठ , द्वितीय स्थान पर अली उजैफा कक्षा आठ तथा तृतीय स्थान पर रिहान कक्षा आठ रहे ।
भाला फेंक प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी कक्षा आठ, द्वितीय स्थान पर सरिता कक्षा सात तथा तृतीय स्थान पर नैना और आयुषी कक्षा सात रहीं।
छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर अनीस अहमद कक्षा सात, द्वितीय स्थान पर सावान,तृतीय स्थान पर रिदान कक्षा आठ रहे।


इससे पहले आज दूसरे दिन की खैलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या रूपा रानी ने खिलाड़ी छात्र छात्राओं से परिचय प्राप्त कर किया वहीं प्रबंधक अवनीश कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस