।

स्टेशन रोड पर अतिक्रमण से परेशान दुकानदार ने की नपा ईओ से लगाई हटवाने की गुहार।
उझानी-बदांयू 5 फरवरी।
नगर में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए बेतहाशा अतिक्रमण की अब परेशान पड़ोसी ही पड़ोसी की शिकायत करने लगे। नगरपालिका के ईओ को दिऐ शिकायती पत्र में मांग की है कि पड़ोसियों की दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए, उसकी दुकान को पड़ोसियों ने ढक दिया है। ग्राहक दुकान दिखाई ना देने से आते नहीं।
स्टेशन रोड के दुकानदार संतोष मेंदीरत्ता पुत्र स्व रोचीराम ने ईओ को दिऐ शिकायती पत्र में लिखा है कि मेरे पड़ोस के दुकानदारों ने नपा का नाला तो छोड़िए पूरा फुटपाथ घेर लिया है। सडक पर बाइक खड़ी होने से जाम की भी समस्या आती है। मेरी दुकान की आड़ होने से ग्राहक नहीं आते। पड़ोसियों से अतिक्रमण हटाने की कहो तो झगड़ा करने को आमादा रहते हैं।
संतोष ने ईओ से मांग की है कि कायदे अनुसार नपा अपनी जगह से दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने की विधिक कार्रवाई करे। जिससे दुकानदार अपनी दुकानें पर सही से व्यापार कर सकें। वही राहगीरों को भी खाली फुटपाथ पर पैदल चलने में दिक्कत नहीं होगी। सडक पर भी हर समय रहते जाम से निजात मिलेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

