।
उझानी बदांयू 4 फरवरी।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रान्तीय पर्यवेक्षक अनुज कुमार सक्सेना एवं विकास कुमार शर्मा द्वारा विद्यालय का समग्र अवलोकन किया गया।
उन्होंने कक्षा शिक्षण एवं प्रयोगशालाऐं विद्यालय, प्रांगण ,कार्यालय आदि का भी अवलोकन किया।
वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया एवं प्रबंधक रतन कुमार जिंदल के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
अनुज कुमार सक्सेना ने व्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की एवं छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

