10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

रजत विद्या मंदिर बसौमा के पूर्व छात्र आफाक अंसारी का बीएसएफ में चयन, किया स्वागत

उझानी-बदांयू 3 फरवरी।

रजत विद्या मंदिर बसौमा के पूर्व छात्र आफाक अंसारी पुत्र अली मुहम्मद निवासी कोतवाली क्षेत्र के गांव गठोना निवासी का बीएसएफ (बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स) में चयन होने पर विद्या मंदिर स्कूल में स्वागत किया गया।

प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, निदेशक इंजी.रजत गुप्ता ने छात्र रहे आफाक को स्कूल बुलाकर फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। रजत गुप्ता ने बताया कि आफाक शुरू से ही मेधावी रहा है हर क्लास में फर्स्ट पोजीशन लाकर आज इस मुकाम पर हैं। अफाक की कामयाबी से उसके माता-पिता ही नहीं स्कूल भी गोरवान्वित हुआ है। रजत गुप्ता ने आफाक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की

विज्ञापन एक्सप्रेस