।
उझानी-बदांयू 3 फरवरी।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन सुहाग पैलेस में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजाता सक्सेना ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फेयरवेल कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं को विभिन्न उपाधियाँ (टाइटल) प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर
मिस फेयरवेल – दिव्यांशी शाक्य
मिस इंटेलिजेंट – ताशु साहू
मिस सिंपल – छवि,
मिस डिसीप्लिन – साहिबा राईन,
मिस रेगुलर – संगीता,
के टाइटल देकर छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सभी टाइटल पाने वाली छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12 की छात्राओं ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। फेयरवेल समारोह भावुक क्षणों और मधुर यादों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना ,श्रीमती सुर्दशना भाटिया कु दीक्षा छावडा, श्रीमती विजमा शर्मा , कोच इकवाल अहमद आदि उपस्थित रहे ।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

