।
उझानी-बदांयू 3 फरवरी।
आज जिला अध्यक्ष अजीत यादव के निर्देशानुसार उझानी कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता वोट कटवाने की शिकायत पर उझानी नगर पालिका परिषद पहुंचे।
कार्यकर्ताओं को मालूम पड़ा था भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने फॉर्म नंबर 7 भरकर 2500 से अधिक फार्मो पर आपत्ती जताई और वोट काटने की कोशिश की उझानी कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने कहा यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं होगी तो हम सभी कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता जनता के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।
शिकायत पर कार्यकर्ता बीएलओ और SIR इंचार्ज हरीश त्यागी व नायव तहसीलदार बिल्सी बदन सिंह सिंह से मिले और उन्होंने आश्वासन दिया कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे और मौजूदा वोट नहीं कटने देंगे।
इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी नगर उपाध्यक्ष भरत विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी जिला सचिव डॉक्टर खलील अहमद नगर सचिव गुलफाम अल्वी नगर सचिव सबलू अल्वी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

