7:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भदवार गर्ल्स कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं की दी, गुडलक सहित भावभीनी विदाई

उझानी-बदांयू 2 फरवरी।

आज नगर के भदवार गर्ल्स इन्टर कॉलेज मे इंटरमीडिएट की छात्राओं के लिए फेयरवल पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं को गुडलक के साथ ही कक्षा 11 की छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी।

सुहाग पैलेस में आयोजित ग्यारहवीं क्लास की छात्राओं ने इंटर क्लास छात्राओ को नम आँखो से विदाई देकर परीक्षा में अच्छे अंक लाने को गुडलक के साथ उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी

इससे पहले दोनों क्लास की छात्राओ ने शिक्षिकाओं संग खूब मस्ती किया । एक से एक सुंदर गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। और फैयरवैल पार्टी को इंजॉय किया ।

प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना ने कहा कि आपको जो पढ़ाया गया है उसका सदुपयोग कर परीक्षा में अच्छे अंक लाकर कालेज के साथ ही अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। यही आपके भविष्य के लिए उत्तम कार्य है।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता सक्सेना, श्रीमती सुर्दशना भाटिया ,कु दीक्षा छावड़ा, श्रीमती विजमा शर्मा, श्रीमती प्रीति शर्मा, कु जोया अन्सारी, कु तनीशा गुप्ता, कु कल्पना पाल , इकरा कुरैशी , रुवी पाल, मनोहर, विद्यालय कोच इकवाल अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस