6:46 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बाजार का अतिक्रमण बना वज़ह, घंटाघर चौराहे से हलवाई चौक घंटों रहा जाम

उझानी बाजार का अतिक्रमण बना वज़ह, घंटाघर चौराहे से हलवाई चौक घंटों रहा जाम।

उझानी बदांयू 31 जनवरी।

शहर के कछला रोड बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पुलिस और प्रशासन के साथ नगर पालिका के लिए चुनौती बना हुआ है। हालत ये हो गई कि दुकानदारों ने पहले से ज्यादा सड़क को घेर लिया है।

शनिवार को शहर के घंटाघर चौराहे से हलवाई चौक तक फिर से जाम के हालात रहे हैं। घंटों राहगीर व वाहन जाम में फंसे रहे।

इसका कारण है कि बाजार क्षेत्र में दुकान से लेकर सड़कों तक अतिक्रमण रहा है।
शहर में सब्जी मंडी से कश्यप पुलिया,घण्टाघर चौराहे से लिंक रोड मोड तक,घण्टाघर चौराहे से लालमन की पुलिया सहित बाजार क्षेत्र में जाम के हालात रहते हैं। इसका कारण ये है कि दुकानदारों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है । राहगीरों ने मांग की कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देकर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहिए!

विज्ञापन एक्सप्रेस