2:51 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वसंत ऋतु में खूब बजेगा बैंड बाजा, सूर्य के उत्तरायण में आने पर खिला मौसम और बाजार

वसंत ऋतु में खूब बजेगा बैंड बाजा, सूर्य के उत्तरायण में आने पर खिला मौसम और बाजार।

बदांयू 19 जनवरी।

खरमास होने के कारण पिछले एक माह से सभी मांगलिक कार्य थमे हुए थे। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर धार्मिक मान्यता के अनुसार मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो गए हैं।

सूर्य के उत्तरायण में आने के बाद मौसम एवं बाजार खिल उठा है। जहां वसंत ऋतु ने अपने आगमन की दस्तक दे दी है। वहीं, फरवरी एवं मार्च में होने वाली शादी सीजन ने कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। ज्यादातर विवाह घर, कैटरिंग एवं बैंड बाजे बुक हो चुके हैं।

ऐसे में शादी सीजन के लिए लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दी है। स्थानीय बाजारों में एक बार फिर रौनक लौट आई है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार दो फरवरी को शुक्र उदय हो जाएंगे। इसके पश्चात फरवरी में नौ एवं मार्च में पांच विवाह लग्न की शुभ तिथियां हैं। आचार्य राजेश शर्मा के अनुसार इससे पहले 23 जनवरी को वसंत पंचमी है, जिसे अबूझ मुहूर्त तिथि माना जाता है, लोक मान्यता एवं परंपरा के अनुसार विवाह कार्य होंगे।

——–
राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस