5:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-गोवर्धन महाराज के भंडारे में हजारों ने पाया प्रसाद

उझानी-बदांयू 15 जनवरी।

पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता की अगुवाई में गोवर्धन महाराज के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राधाकृष्ण बने कलाकारों ने भजनों की धुन पर नृत्य कर समां बांध दिया।

काफी लम्बे समय से गोवर्धन महाराज का भंडारा नगर के मुख्य घंटाघर चोराहा पर आयोजित किया जाता था। जगह की कमी व जाम की वज़ह से इस बार शिव मंदिर पर आयोजित भंडारे में सब्जी पूड़ी,रायता, चटनी के साथ ही खिचड़ी के प्रसाद को बांटा गया।

दोपहर 12 बजे से शुरू हुऐ भंडारे में देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,विश्वनाथ गुप्ता,पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता,आलोक वार्ष्णेय,गोरव गुप्ता,सोरभ गुप्ता, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस