12:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बसौमा के रजत विद्या मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

उझानी- बदांयू 14 जनवरी।

आज बसोमा स्थित रजत विद्या मंदिर विद्यालय में कादर चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर अवधेश राठौर ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता व स्लो साइकिल रेस के 50 विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


विद्यालय प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने अतिथि को फूल-मालाएं व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विजयी छात्र छात्राओं में पूजा, छवि, राधा, संदीप, प्रीति,शिखा, विकेश, अमन, सचिन, मयंक, इरशाद, अनूपी, अलका, युक्ति,यशदेव, योगेश, हसनैन, हुसैन आदि को मुख्य अतिथि डॉ अवधेश राठौर, निदेशक इंजी रजत गुप्ता आदि ने सम्मानित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस