



उझानी की मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा गार्डों की मौत, केबिन में मिले तीनों के शव।
उझानी-बदांयू 13 जनवरी।
उझानी के गांव कुंडा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके शव कैबिन में पडे मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एक गार्ड को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया वही दो गार्डों के शव को परिजनों व भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने खबर लिखे जाने तक उठने नहीं दिया। पुलिस से कई बार झड़प भी हुई।
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में आज सुबह तीन सुरक्षा कर्मियों के मृत मिलने से सनसनी फैल गई। एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुछ लोग दम घुटने से मौत होना बता रहे हैं।
इलाके के लोगों को जानकारी मिली तो ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कार्यकर्ताओं संग हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उझानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। यह वही फैक्टरी है, जिसमें 21 मई 2025 को भीषण आग लगी थी। धमाके की आवाज़ से पूरा शहर ही खाली हो गया था। आग को बुझाने में एक हफ्ते का समय लगा जिससे एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत भी हुई थी।
————
लोन की वजह से बैंक आफ बड़ौदा में बंधक है यह फैक्टरी ।
जानकारी अनुसार गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है। फैक्टरी के कर्मचारियों ने आज सुबह सुबह 8 बजे के आस-पास केबिन में सुरक्षा गार्ड भानु यादव 25 पुत्र श्री पाल निवासी मुडसैना दातागंज जोगेंद्र यादव 30 वर्ष) पुत्र रामबहादुर निवासी बसावनपुर थाना मुजरिया, और विवेक यादव 25 निवासी पसेई शेखूपुर थाना सिविल लाइन को मृत अवस्था में पड़ा देखा।
———
परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं संग जोगेन्द्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के मुताबिक तीन शवों पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं हैं। केबिन में हीटर भी लगा हुआ है। हो सकता है तीनों की मौत दम घुटने से हुई हो। यह पोस्टमार्टम से किलियर होगा।
—-
शव उठाने में पुलिस के छूटे पसीने।
फैक्ट्री में मिले तीन सुरक्षा गार्डों में एक को पुलिस कर्मियों ने उठाकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया मगर दो शवों को परिजनों ने उठाने नहीं दिया सीओ व एसडीएम के समझाने पर भी भीड़ नहीं मानी 12 बजे तक पुलिस दो शवों को उठाने में कामयाब ना हो सकी परिजनों की मांग है फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाऐ व मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाऐ।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

