10:19 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पुलिस ने गेंगस्टर एक्ट में निरूद्ध तीन को पकड़कर भेजा न्यायालय

उझानी बदायूं 12 जनवरी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना उझानी पुलिस के एसआई जुगमेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल सहदेव, कांस्टेबल अजीत, कांस्टेबल उमेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में बांछित चल रहे अभियुक्त जसवीर पुत्र वेदराम निवासी ग्राम सैंधा थाना भमौरा जिला बरेली, लटूरी पुत्र वेदराम निवासी ग्राम सैंधा थाना भमौरा जिला बरेली, कलक्टर पुत्र मैकू कश्यप निवासी मौहल्ला शहबाजपुर थाना सहसवान जिला बदायूं को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस