।
बदांयू 11 जनवरी।
बदायूं में 1978 में शहीद हुए तीन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया और शहीद स्थल पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया ।
शहीद पुलिसकर्मियों की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी उझानी देवेंद्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक उझानी, थानाध्यक्ष कादरचौक विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

