8:47 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार कार की चपेट में आई चार वर्षीय बच्ची, हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार की चपेट में आई चार वर्षीय बच्ची, हालत गंभीर
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव शेखा नगला के निकट एक तेज रफ्तार कार ने एक मासूम बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची थाना मुजरिया पुलिस ने आनन-फानन में घायल बच्ची को बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला निवासी कुंवरपाल सिंह की चार वर्षीय पुत्री मानसी गांव के अन्य बच्चों के साथ हाईवे किनारे खेल रही थी। इसी दौरान बच्चे सड़क पार करने के लिए दौड़े, जिसमें मानसी कुछ पीछे रह गई। तभी बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मानसी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस