10:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार त्यागी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

बदायूं ब्रेकिंग
वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार त्यागी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
श्री अशोक कुमार त्यागी का वन क्षेत्राधिकारी से एसडीओ पद पर महा नवंबर के दौरान हुई थी प्रोन्नति
शासन द्वारा श्री त्यागी को जनपद मुख्यालय ना मिलने के कारण वह सहसवान सामाजिक वानिकी की कार्यालय आवास पर रह रहे थे!
सहसवान (बदायूं) सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान में तैनात रहे एसडीओ (पूर्व वन क्षेत्र अधिकारी) अशोक कुमार त्यागी 59 वर्ष का कार्यालय आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया! श्री त्यागी मूलता जिला हापुड़ के रहने वाले थे!
बीते 2 वर्षों से सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान में उप वन क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात थे। शासन द्वारा माह नवंबर में उन्हें एसडीओ पद पर प्रोन्नति प्रदान की थी। परंतु शान द्वारा उन्हें जनपद में प्रोन्नति ना मिलने के कारण वह सहसवान सामाजिक वानिकी कार्यालय के आवास पर रह रहे थे।।
एसडीओ अशोक कुमार त्यागी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी द्वारा चिकित्सीय परीक्षण में उन्हें मृतक घोषित किया। श्री त्यागी के निधन की सूचना मिलते हैं सामाजिक वानिकी की कार्यालय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस