।
शोर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान।
उझानी बदायूं 9 जनवरी ।
नगर के पंखा रोड सिथ्ति एक किराने की दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए के परचून के सामान के जलने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला श्री नारायणगंज के रहने वाले रीतेश गुप्ता की पंखा रोड पर रीत ट्रेडर्स के नाम से थोक किराना की दुकान है।


आज सुबह 8 बजे के आसपास दुकान से धुंआ उठने पर पड़ोसियों ने दुकान स्वामी को सूचना दी तब तक आग लगने से लाखों का सामान जल चुका था।
आग लगी देख आसपास के दुकानदारों व दुकान स्वामी ने बमुश्किल पानी ,रेता डाल आग को काबू करने का प्रयास किया। काफी देर बाद लोगों को आग बुझाने में कामयाबी मिल सकी।
रीतेश गुप्ता ने बताया अभी दुकान में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से उनकी दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। नुक़सान का अनुमान आग बुझने के बाद पता चल सकेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

