ईसीसी एजूकेटर प्रकरण का मामला नहीं निपट रहा अभ्यर्थी है परेशान
बदायूं
उत्तर प्रदेश में ईसीसी एजूकेटर भर्ती प्रकिया चल रही है कई जनपदों में भर्ती प्रकिया में पारदर्शिता ना होने पर भर्ती प्रकिया रद्द कर दी गई है लेकिन बदायूं में तमाम अभ्यर्थियों के विरोध के बाद भी गुरूवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग करा दी | अभ्यर्थियों के आरोप प्रत्यारोप के पत्र जिलाअधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के पास लिखित रूप में कई शिक़ायती पत्र पहुंचे हैं लेकिन सभी जिन अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में नहीं बुलाया गया था वे सभी डायट परिसर में पहुंचे लेकिन निराश दिखाई दिये और कुछ अभ्यर्थी कोर्ट जाने की भी बात कहते दिखाई दिये |
उधर काउंसिलिंग डायट परिसर में कई कमरों में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई गई|
भीषण ठंड से परेशान कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंची जिनकी विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं बात कर पूछने की कोशिश की गई कि कितने अभ्यर्थी उपस्थित रहे और कितने अनुपस्थिति तो उन्होंने अपना सीयूजी नंबर पर काल रिसीव नहीं की और ना ही बात हो सकी | नियुक्ति पत्र और अंतिम सूची जारी होने तक यह प्रकरण चर्चा का विषय बना रहेगा |
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

