।
चिकित्सीय परीक्षण को एक घंटे से कोतवाली में बैठी महिला,चार लोगों पर आरोप।
उझानी-बदांयू 7 जनवरी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोरा निवासी उपेन्द्र की पत्नी रेनू ने अपने परिवार के ही चार लोगों पर अपनी चार वर्षीय बेटी अनुष्का को घेर में जाने पर ही उठाकर पटक देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंपा हे। रेनू ने बताया कि एक घंटा हो गया लेकिन पुलिस ने घायल बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में रेनू ने लिखा है कि उसके ही परिवार के लोग मेरे परिवार से रंजिश मानते हैं आज सुबह उसकी बेटी अनुष्का उनके घेर में चली गई तो आरोपियों ने उसे उठाकर पटक दिया जिससे उसके सर में खुली चोटें आई। व अनुष्का बैहोश हो गई।




आनन-फानन में उसे डाक्टर को दिखाया होश आने पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली में बैठी रेनू ने बताया कि पुलिस ने अभी अनुष्का का चिकित्सीय परीक्षण को चिट्ठी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

