6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-सूदखोरों पर लगाया घर व ठेले में आग लगाने का आरोप


उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 3 जनवरी।

नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज निवासी चाट विक्रेता ओमशरण चौहान पुत्र सत्यपाल ने मोहल्ले के ही महिला सहित दो युवकों पर बीती रात घर व ठेले में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

ओमशरण का कहना है कि मुहल्ले के एक व्यक्ति से उसने 17 हजार रुपए उधार लिए 15 हजार वापस भी दे दिऐ। अब ब्याजखौर 30% ब्याज मांग रहे हैं। व बकाया 70 हजार मांग रहे हैं।

चाट टिक्की का ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाले ओमशरण का कहना है इतनी ब्याज कहां से दूं। इसी बात से ख़फ़ा होकर दो युवकों सहित एक महिला ने बीती रात मेरे घर व ठेले में आग लगा दी जिससे मेरा 50 हजार का नुक़सान हुआ है। बीती रात ही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ओर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस