6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सपा नेता टेडामल अग्रवाल के भाई सोनीमल का निधन

उझानी बदांयू 3 जनवरी।

उझानी समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष चौधरी टेडामल अग्रवाल के अनुज भ्राता सोनीमल अग्रवाल का आज निधन हो गया।

नगर के मोहल्ला पंखा रोड निवासी सोनी अग्रवाल 56 का आज निधन हो गया। वह गति 6 माह से अस्वस्थ थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में भी चला था। आज सुबह उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

दिवंगत सोनी अग्रवाल के भतीजे रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल ने बताया कि चाचाजी का अंतिम संस्कार आज दोपहर कछला गंगा घाट पर किया जाएगा। सोनी मल के निधन का समाचार सुनते ही सपा नेताओं सहित ही नगर के लोगों ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस