।
उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 2 जनवरी।
साल के जाते-जाते सर्दी और कोहरा पूरे जोरों पर है। सुबह से शाम तक मौसम में धुंध और कोहरा छाया रहता है, जिससे खेतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसानों को कोहरे के साथ पाले की भी आशंका सता रही है। कोहरे से जहां लहा (सरसों) को नुकसान है वहीं गेहूं को फायदा है, लेकिन पाले की आशंका ने आलू किसानों की भी नींद उड़ा दी है।
किसानों के अनुसार कोहरे के कारण लहा, सरसों के दानों में नमी भर जाती है, जिससे दाने खराब हो जाते हैं और कई बार पेड़ पर केवल लकड़ी ही शेष रह जाती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। दूसरी ओर कुछ किसानों का कहना है कि कोहरा आलू और गेहूं की फसल के लिए आंशिक रूप से लाभकारी भी हो सकता है, बशर्ते मौसम ज्यादा खराब न हो। उझानी के किसान सत्यवीर सिंह, सौदान सिंह, महावीर सिंह आदि ने बताया कि कोहरे के कारण सरसों का फूल झड़ने लगा है, जो पैदावार पर असर डालेगा। वहीं गेहूं की फसल में फायदा है। आने वाले समय में पाला गिरने से आलू की फसल के लिए नुकसान की आशंका को देखते हुए किसान चिंतित हैं।
———-



सर्दी का मौसम किसानों के लिए एक कड़ा इम्तिहान बन जाता है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। फसलों को पाले, कोहरे से बचाने के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। कुल मिलाकर, मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बोले किसान महावीर सिंह –
सरसों की फसल अगाई होती हैं उन में कोहरे से नुकसान होता है किंतु गेहूं के लिए फायदेमंद होता है।———
बोले किसान देवेन्द्र सिंह,नरऊ-कोहरे से लहा सरसों की फसल में नुकसान होगा। बारिश और पाला पड़ा तो फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। ——-
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

