6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

22 साल बाद ठंडी के मौसम में होगा माह-ए-रमजान का आगाज

उझानी-बदायूं एक्सप्रेस 2 जनवरी।

इस बार रोजेदारों को सूरज की तपिश या उमसभरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोग बताते हैं कि 22 साल बाद वर्ष 2026 में माह-ए-रमजान की आमद ठंड के मौसम में होगी। नए साल में रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से होने का अनुमान है।

इससे पहले 2004 में रमजान का महीना अक्तूबर और नवंबर के बीच गुलाबी ठंड में गुजरा था।

माह-ए-रमजान इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में होता है। वर्ष 2004 से 2025 तक 22 बार रमजान का महीना आया जो पिछले 22 वर्षों में मार्च से अक्तूबर के बीच गुजरा है। इस बीच रोजेदारों ने अप्रैल-मई की झुलसा देने वाली तपिश सही। वहीं जून, जुलाई, अगस्त में पसीने से तरबतर करने वाली उमसभरी गर्मी भी झेली। मार्च और सितंबर के महीनों में रोजदारों को अपने सब्र का इम्तिहान देना पड़ा।

अब रमजान का महीना खिसक कर सर्दियों में पहुंचने वाला है। करीब 22 साल बाद मुकद्दस रमजान की आमद ठंड के मौसम में होगी। वर्ष 2026 में रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से होने की उम्मीद है। इसके बाद आने वाले 11 साल में रमजान का माह कंपा देने वाले दिसंबर, जनवरी, फरवरी की सर्दियों में आएगा। इसके अलावा अक्तूबर और नवंबर की गुलाबी सर्दी भी रोजदारों को राहत देगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस