।
बीती रात हल्की बारिश से बढ़ी ठंड।
उझानी- बदांयू 2 जनवरी।
ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बृहस्पतिवार को नए साल के पहले दिन सर्दी ने खूब सताया। सुबह से धूप नहीं निकली। रात के समय हल्की बारिश की बूंदों ने और अधिक ठंड का एहसास कराया।
जिले में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कोहरे के साथ शीतलहर भी ठंड में और अधिक इजाफा कर रही है। दिन में धूप न निकलने के कारण लोग घरों में कैद रहे। सड़कों के किनारे जगह-जगह अलाव ही लोगों का सहारा बना।
अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखा।



दिन की शुरुआत गलन भरी ठंड के साथ हुई। शीतलहर से परेशान लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर के आगे बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे। वहीं घरों से बाहर निकले लोगों को शीतलहर नश्तर की तरह चुभती रही। शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया।
कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में भीड़ कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। रात के समय बारिश की हल्की बूंदों ने ठंड में और इजाफा कर दिया।
सीएचसी के चिकित्साअधीक्षकडॉ. सर्वेश कुमार ने बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचने व जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
——–
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

