।
उझानी बदायूं 1 जनवरी।
उझानी स्टेशन रोड के श्री बाबूराम धर्मशाला सिथ्ति सर्वदेव सांई मंदिर में गुरुवार को सांई पालकी धूमधाम के साथ निकाली गई। सांई पालकी का मुख्य मार्गो पर जगह जगह साईं भक्तो ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सांई पालकी का नरेंद्र सिंह राघव ने पूजन किया । इसके बाद सांई पालकी गाजे – बाजे के साथ नगर के स्टेशन रोड, पंजाबी कॉलोनी, लिंक रोड से होती हुई मंदिर परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हुई। इसके बाद भजन कीर्तन , महाआरती करते हुए प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर रामकिशोर गुप्ता,ब्रज किशोर गुप्ता,नरेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, अमित प्रताप सिंह,कोशल गुप्ता ,योगेश प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, विक्रम गुप्ता,दीपक सिंह, समर्थ राघव, हिमांशु गुप्ता,शीला देवी,बीना गुप्ता, पुष्पा गुप्ता,शकुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

