5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बंदर के कूंदने से बाइक फिसली, महिला गम्भीर रूप से घायल

उझानी बदांयू 30 दिसंबर।

थाना कादरचौक निवासी 45 वर्षीया रामवती पत्नी देवसिंह अपने पति के साथ कछला से दावत खाकर बाइक द्वारा अपने गाँव जा रही थीं जैसे ही वह बरेली मथुरा हाईवे करूआ पुल के समीप पहुंचे कि अचानक उनकी बाइक के ऊपर पर एक बन्दर कूद गया जिससे उनकी बाइक डिसबैलेंस होकर सडक पर गिर गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

राहीगरों की सूचना पर एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस