5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं


उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 30 दिसंबर।

सोमवार को हल्की धूप निकली फिर भी शीतलहर चलने से शहरवासियों की घरों में कैद रहने पर मजबूर किया। लगातार पांच दिनों से ठंड के तेवर सख्त बने हुए है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, बादल पूरे दिन सूरज पर हावी रहे।

दोपहर में एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली। लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की ठिठुरन का अहसास कराया। जिले का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

सोमवार को पांच दिन बाद घने कोहरे की चादर से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन बादलों के छाए रहने व ठंडी हवा के झोंके से गलन बनी रही। इससे कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। सुबह का तापमान न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।

दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन एक घंटे बाद धूप गायब हो गई और बादलों ने फिर से डेरा डाल लिया। इस कारण ठंड का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचा, शाम होते ही पारा फिर गिरने लगा और गलन भरी ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया।
ठंड का असर बाजारों और सार्वजनिक जीवन पर भी देखा गया। बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी कोहरे और ठंडी हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और हवा के तेज झोंकों से बचाव करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस