।


उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 29 दिसंबर।
नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव में रजत बाल विद्या मंदिर के सम्मिलित प्रतिभागियों को नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सचिन अग्रवाल बंटी ने समारोह पूर्वक सम्मानित किया।
सांसद खेल महोत्सव में बसौमा के रजत शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के बच्चों में विकेश, कौशल,अमन,अरूण कुमार, निशांत , अंकित,केशव, प्रदीप, कासिम सूरज आदि ने प्रतिभाग किया। आज नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल के निवास पर आयोजित समारोह में बच्चों का होंसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, संदीप सक्सेना, रजत गुप्ता,कार्तिक अग्रवाल उर्फ बाबू ने भी बच्चों को सम्मानित किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

