
उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 29 दिसंबर।
कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। तीन दिन से धूप गायब होने से ठंड हावी हो गई है। अलाव के सहारे जिंदगी बीत रही है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। आज धूप निकलने की संभावना नजर आ रही है।
रात में घने कोहरे की चादर छाने से गलन लगातार बढ़ रही है। ठंडी हवाओं के साथ नमी भरी सर्दी लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है।
न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कोहरे की चादर से दृश्यता बेहद कम हो जाने से सड़कों पर यातायात प्रभावित है। हाईवे से लेकर बाजार के मार्गों तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।
वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे है। कड़ाके की ठंड का असर बाजारों की रौनक पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आम दिनों में जहां सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रहती थी, वहीं अब दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहता है।
शाम को भी लोग जल्द घरों की ओर लौट जाते हैं। लोगों के कम संख्या में निकलने से इससे छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। शाम ढलते ही बाजार जल्दी बंद होने लगे हैं।
मौसम बैज्ञानिक ने बताया कि अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
ठंड से सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों को हो रही है।
कई इलाकों में लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह जरूरत के मुकाबले नाकाफी है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

