5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अटल जी लोकतंत्र के सजग प्रहरी – बीएल वर्मा केन्द्रीय राज्यमंत्री

अटल जी लोकतंत्र के सजग प्रहरी – बीएल वर्मा केन्द्रीय राज्यमंत्री

उझानी बदांयू 28 दिसंबर।

उझानी में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत भगवान दास पैलेस में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन को केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संबोधित किया ओर कहा- अटल जी लोकतंत्र के सजग प्रहरी रहे।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा अटल जी केवल राजनेता नहीं थे, वे एक युगपुरुष और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले लोकतंत्र के सजग प्रहरी होने के साथ देश को उन्नति के मार्ग पर लेकर गये।

केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने कहा “सत्ता नहीं, सेवा हमारा संकल्प है” अटल जी का यह जीवन मंत्र आज भी हम सभी को राष्ट्र निर्माण, सुशासन और सद्भाव के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य , चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया , नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन अग्रवाल ‘बंटी भैया’ किशनचंद्र शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया,डाॅ आलोक कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, रेनू सिंह,आदि सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस