नए साल पर भेजे जा रहे ऑनलाइन उपहार,बाजार में मंदी की मार
उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 28 दिसंबर।
वर्ष 2026 का आगाज होने को है। डिजिटल युग के दौर में बाजार से बधाई संदेश देने वाले ग्रीटिंग अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाजार से गिफ्ट की दुकानों में होने वाली भीड़ भी इस बार उम्मीद से काफी कम है। ऑनलाइन कारोबार ने बाजार का दम निकालकर रख दिया है।
नववर्ष आने में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। साल के जाते-जाते बाजार से व्यवसायियों को खासी उम्मीदें थीं, जबकि इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जेपीजी, जिफ फोटो और वीडियो आदि के बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। नए साल पर एक दूसरे को बधाई संदेश देने के लिए आने वाले ग्रीटिंग कार्ड बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहे है। इसके साथ ही कभी गिफ्ट की दुकानों पर होने वाली ग्राहकों की भीड़ भी पहले जैसी नहीं है। शहर के शापिंग सेंटर में गिफ्ट व्यवसायी अन्नू वार्ष्णेय के मुताबिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के चलते लोग घर बैठे ही मोबाइल से ऑर्डर कर गिफ्ट और सामान मंगा रहे है।
डिलीवरी बॉय उन्हें बंद डिब्बे में क्या पकड़ा कर जा रहे हैं, ये उन्हें नहीं पता। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले कई बार ठगी का भी शिकार हो चुके हैं। वहीं गिफ्ट व्यवसायी आलोक ने बताया कि गिफ्ट खरीदने वालों की संख्या में बड़ी तेजी के साथ ग्राफ गिरा है। यह बेहद चिंता की बात है। इसी प्रकार चलता रहा तो बाजार के व्यवसायियों पर संकट आ सकता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

