।
उझानी-बदांयू 27 दिसंबर।
कछला रेलवे में तैनात नगरिया जनपद कासगंज निवासी अरविंद कुमार पुत्र यादराम जो 19 दिसंबर से लापता थे आज उनका शव ननाखैडा गांव के पास गंगा में उतराता मिला है। परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
बताते चलें कि रेलवे में तैनात अरविंद 19 दिसंबर को रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग करते वक्त पुल से गंगा में गिर गये होंगे। कुछ दिन पहले गंगा में उनका बेग भी मिला था।शक होने पर गोताखोरों व स्टीमर से अरविंद को खोजा गया। आज ननाखैडा गांव के समीप शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करा कर शव बदायूं पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

