उझानी- बदांयू 27 दिसंबर।
ठंड बढ़ते ही घरों में अंगीठी फिर से सुलगने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ही जिले में लकड़ी और पत्थर के कोयले की मांग तेजी से बढ़ गई है। स्थिति यह है कि जिले में प्रतिदिन (कच्चे व हार्डकोक) लगभग 100 क्विंटल कोयले की खपत हो रही है।
बाजार में लकड़ी का कोयला 45 रुपये से 50 रूपये किलो तक बिक रहा है। इसकी कीमत गत वर्ष के समान ही है।
जबकि पत्थर का कोयला 22 रुपये प्रति किलो से 25 तक बिक रहा है। इसकी कीमत में गत वर्ष से 2 रुपये किलो की गिरावट आई है। कीमत कम होने से मांग सबसे अधिक है। कोयला व्यापारियों के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग 100 क्विंटल कोयले की खपत हो रही है।
पत्थर का कोयला गत वर्ष से सस्ता हुआ है। ठंड के चलते पिछले माह से मांग दो गुनी हो चुकी है। मांग और बढ़ने की संभावना है।- भानु प्रकाश वार्ष्णेय, विक्रेता
लकड़ी के कोयले की कीमत अभी स्थिर बनी हुई है। इसकी मांग डेढ़ गुनी तक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ सकती है।- सुभाष चन्द्र, विक्रेता।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

