6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पालतू कुत्तों से बकरी की हत्या कराने का आरोप, पुलिस से शिकायत

उझानी- पालतू कुत्तों से बकरी की हत्या कराने का आरोप, पुलिस से शिकायत

उझानी-बदांयू 26 दिसंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी के मजरे गांव चुडिया निवासी श्री पाल पाली ने पड़ोसी पर अपने दो पालतू कुत्तों से बकरी की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। वहीं डनलप में ग्रामीण मरी बकरी लादकर भी लाया।

जानकारी के अनुसार श्री पाल पाली ने पड़ोसी रामदास पाली के खिलाफ पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि पड़ोसी मेरे परिवार से रंजिश मानता है आज सुबह आरोपी ने अपने दो पालतू कुत्तों से खडे होकर मेरे दरवाजे पर बंधी बकरी की हत्या करा दी।

आज सुबह श्री पाल डनलप में मरी बकरी लादकर कोतवाली आया व पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस