5:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

क्रिसमस पर घने कोहरे ने किया स्वागत, आज नहीं निकली धूप

क्रिसमस पर घने कोहरे ने किया स्वागत, आज नहीं निकली धूप

उझानी-बदांयू 26 दिसंबर।

बदांयू जनपद में क्रिसमस का स्वागत बीती रात से घने कोहरे ने किया।आज शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार से लाइटें जलाकर गुजरते रहे। वाहन चालकों और ऑफिस जाने वालों को भी खासी परेशानी हुई। नए साल तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

बीती रात से पूरे जनपद में भीषण कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। घना कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता बेहद कम होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्रिसमस पर ठंड ने कोहरे के साथ स्वागत किया है।

कल घूप निकलने के बाद देर रात कोहरे के साथ ठिठुरन भरी ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। आज सुबह छाए घने कोहरे के कारण दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आज शुक्रवार सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि 1 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। कोहरा और सर्दी के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के तेवर अभी ऐसे ही बने रहेंगे। ठंड आने वाले दिनों में और भी तेज होगी और नए साल पर ठंड का आगाज अच्छा रहेगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस