10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बरी बाइपास स्थित कर्मशाला की जमीन पर कब्जा कर बेचने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की गुहार

उझानी-बदांयू 25 दिसंबर।

नगर के बरी बाइपास स्थित कर्मशाला की जमीन पर गेरसमुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर बेचने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि मामला न्यायालय में होने के बाबजूद भी कर्मशाला की जमीन को बेचा जा रहा है।

नगर के मोहल्ला यादवपुरी निवासी आर्येंद्र कुमार, सचिन कुमार, सतेन्द्र यादव, अजय कुमार यादव,विनय कुमार आदि ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गेर समुदाय के एक दर्जन लोगों के नाम उजागर करते हुए लिखा है कि न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लंबित है फिर भी यह लोग कब्जा की जमीन को बेच रहे हैं। जो गलत है अगर ऐसा हुआ तो कर्मशाला में मृत्यु के बाद होने वाले कर्मकांड को पर्याप्त जगह नहीं रहेगी। कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर भराव करना भी शुरू कर दिया है,ऐसा होने पर सभी को दिक्कत होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को ऐसा करने से रोका जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस