।
उझानी- बदांयू 25 दिसंबर।
उझानी में दिनदहाड़े एक स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई, जिसकी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित नगर के मोहल्ला अयोध्या गंज निवासी गौरव सक्सेना ने बताया कि बीते दिवस उनकी बाइक दोपहर करीब 12 बजे उनके घर के दरवाजे पर खड़ी थी, जब वह खाना खाने के लिए अंदर गए थे। वापस आने पर उनकी बाइक गायब थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही चोर को पकड़ने का आश्वासन दिया है। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं । शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिऐ पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

