10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ठंड में हार्टअटैक सांस फूलने, सर्दी का खतरा सबसे अधिक

उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 23 दिसंबर।

ठंड में बीपी-शुगर के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दिन और रात में बदल रहे माैसम के साथ खुद का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम खांसी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

दिन में धूप हो रही है तो शाम होते ही ठंड लगने लग जाती है। तापमान में भी दिन और रात में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। कभी औसत से दो डिग्री सेल्सियस तो कभी चार डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान हो रहा है। जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है, इसमें छोटी सी लापरवाही भी सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में हार्टअटैक, तेज बुखार, खांसी, सांस फूलने के साथ ही नसों में खून जमने की समस्या बढ़ जाती है।

डाॅ आरके वर्मा कहते हैं कि ठंड आते ही बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों के शरीर में ठंड में नसों में कड़ापन होने लगता है। सामान्य अवस्था में जब बीपी बढ़ता है तो नसों में खून का दौड़ा होता रहता है। ठंड में बीपी बढ़ने की वजह से नसों में खून जमने लगता है। नसों के फटने का खतरा रहता है। इससे लकवा की संभावना बढ़ जाती है।

नवजात के शरीर का ज्यादा ठंडा होना-
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार गुप्ता का कहना है कि ठंड में बच्चों की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसमें भी तीन माह तक के नवजात पर ठंड का प्रभाव अधिक रहता है। नवजात का शरीर ठंडा पड़ने से हाइपोथर्मिया की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। 10 साल तक के बच्चों में सांस फूलने, बुखार की समस्या देखने को मिल रही है।

हृदयरोगियों के लिए सतर्कता वाला मौसम-
ठंड आते ही हृदय रोगियों को ज्यादा सतर्कता बरतनी होती है। गोल्ड मेडलिस्ट डॉ संजीव गुप्ता का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही ब्लडप्रेशर बढ़ने लगता है। अगर कोई पहले से हृदयरोगी है तो उसकी दवा की मात्रा भी बढ़ जाती है। बीपी, शुगर है तब भी सेहत के प्रति लापरवाही से हार्ट अटैक की संभावना भी ज्यादा बढ़ती है। उन लोगों में ज्यादा घातक होता है, जो भोर में टहलने निकलते हैं। इसी समय ठंड अधिक लगती है और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। एकदम सुबह ठंड में नहाने से भी बचना चाहिए।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस