12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा इशिका अग्रवाल ने क्लैट में 1306 वीं रैंक पाई

उझानी-बदांयू 23 दिसंबर।

एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा इशिका अग्रवाल ने क्लैट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 1306 वीं रैंक पाकर स्कूल सहित परिवार का नाम रोशन किया है।

इशिका ने क्लैट बेच के शैक्षिक सत्र 2025-26 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। ज्ञातत्व हो कि इशिका वर्तमान सत्र 2025-26 में विद्यालय में संस्थागत छात्रा के रूप में अध्ययनरत है।

इशिका की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस