2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- विभाग की दया से फल-फूल रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार


उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 22 दिसंबर।

नगर में काफी समय से खनन विभाग व पुलिस की दया पर अवैध मिट्टी खनन का धंधा बदस्तूर जारी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का भी इन कारोबारियों पर कोई असर नहीं जेसीबी द्वारा ही धंधा जारी है। आऐ दिन हाइवे हो या बाजार पर यह मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली जाम का कारण भी बनते हैं।

इन अवैध मिट्टी खनन करने वाले ट्रेक्टर ट्रोली से कई बार हादसे भी हुऐ मगर खनन विभाग हो या पुलिस महकमा इन पर कोई फर्क नहीं पड़ता उस वक्त चालान कर खानापूर्ति कर दी जाती है फिर अवैध खनन का धंधा शुरू हो जाता है।

कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में धंधेबाजों ने जेसीबी लगाकर इस मिट्टी के खनन के कारोबार को कर रखा है। जब खबरें प्रकाशित होती है तो दिन में धंधा बंद कर रात में शुरू कर देते हैं सुबह 6 बजे तक दनादन ट्रेक्टर ट्रोली मिट्टी का खनन कर कारोबारियों के लाखों के बारे न्यारे करते हैं। वहीं बाजारों में जाम का भी सबब बनती है यह ट्रेक्टर ट्रोली। लोगों ने विभाग से इस पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस