3:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रजत विद्या मंदिर में दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 12 दिसंबर।

आज रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा में कुछ दिन पूर्व हुई कक्षा एक से आठ तक दौड़ प्रतियोगिताओ के विजेता 65 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉक्टर आशीष शर्मा, होतीलाल , सोनू वार्ष्णेय (श्याम मोहन स्वीट्स, शिवम् शर्मा (भाजपा नेता), अनीत चौहान आदि ने अपनी ओर से सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया।

विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, निदेशक इंजी रजत गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का बच्चों का उत्साहवर्धन करने को धन्यवाद देते हुए स्वागत किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस