

उझानी बदांयू 11 दिसंबर।
विद्या भारती की योजना के अनुसार शिक्षा के मानकों की समीक्षा हेतु संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया ।
इस निरीक्षण में शिक्षण व्यवस्था प्रशासनिक दक्षता और संसाधनों के उपयोग का गहन मूल्यांकन किया गया
इस महत्वपूर्ण समीक्षा के लिए विद्या भारती संगठन के शिक्षा क्षेत्र के अनुभवी और विशिष्ट व्यक्तियों का दल कॉलेज पहुंचा था दल में वीरेंद्र प्रताप सिंह (प्रांतीय पर्यवेक्षक), सत्येंद्र सिंह चौहान (प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला पीलीभीत) तथा शिव ओम जी ( प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक बरेली) तथा पंकज जी एवं मनोज जी (कार्यालय प्रमुख) शामिल थे दल ने छात्रों शिक्षको और कर्मचारियों से संवाद स्थापित करते हुए कक्षाओं प्रयोगशालाओं पुस्तकालय तथा समस्त प्रशासनिक अभिलेखो की बारीकी से जांच की।
प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि कॉलेज उच्च मानकों पर खरा उतरा निरीक्षण दल ने कॉलेज की समग्र व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया उन्होंने शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से पूरा करने और छात्र केंद्रित शिक्षण विधियों के उपयोग की प्रशंसा की इसके साथ ही कॉलेज के अनुशासन और व्यवस्थित प्रशासनिक अभिलेखों को अनुकरणीय बताया।
निरीक्षण दल ने प्रयोगशालाओं और परिसर की उत्कृष्ट स्वच्छता एवं रखरखाव पर भी संतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने कहा माननीय निरीक्षण दल का मार्गदर्शन हमारे लिए अमूल्य है यह सफल निरीक्षण हमारे शिक्षक ,छात्र समुदाय के समर्पण का प्रमाण है, हम अपनी कमियों पर काम करते हुए इन उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं।दो दिवसीय समीक्षा के समापन पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर निरीक्षण दल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उनकी विदाई सम्मानपूर्वक की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

