2:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कंधे में दर्द की न करें अनदेखी,बढ़ सकता है फ्रोजन शोल्डर का खतरा-डाॅ अरविंद पुरी

आज सिटी हेल्थ केयर मिनी हाॅस्पीटल में लगे निशुल्क शिविर में आऐ ऐसे 8 मरीज।

उझानी – बदायूं एक्सप्रेस 7 दिसंबर।

यदि आप कंधे के दर्द से परेशान हैं तो इसे हल्के में न लें। लगातार बना रहने वाला दर्द फ्रोजन शोल्डर( कंधा जाम) का संकेत हो सकता है। ठंड के मौसम में यह समस्या और तेजी से बढ़ रही है। जिले के 40 से 50 वर्ष की उम्र वाले कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। आज लगे शिविर में भी ऐसे आठ लोग आऐ।

आज पंजाबी कालोनी के सिटी हेल्थ केयर मिनी हाॅस्पीटल में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आऐ मरीजों को देखते हुए हड्डी व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद पुरी का कहना है कि फ्रोजन शोल्डर में कंधे के जोड़ में दर्द के साथ जकड़न बढ़ जाती है। इससे साधारण कामकाज भी मुश्किल होने लगता है। लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठकर काम करना, कंप्यूटर पर लगातार टाइपिंग और खासकर शुगर के मरीजों में यह समस्या अधिक पाई जाती है।

चिकित्सक ने बताया कि लंबे समय तक एक मुद्रा में रहने से कंधों की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। शुगर के मरीजों में कोलेजन पर असर पड़ने से जोड़ चिपकने लगते हैं। इससे फ्रोजन शोल्डर की स्थिति बनती है। इससे कंधे का रिंग मोशन लगभग बंद हो जाता है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जा रही है। कंधे का दर्द शुरू में हल्का होता है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यदि शुरुआती चरण में चिकित्सकीय सलाह और व्यायाम शुरू कर दिया जाए तो समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस