बिल्सी । श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह छुल्लक रत्न श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ यहां राज्य सूचना आयुक्त व जैन समुदाय बिल्सी के लोगो ने सामूहिक रूप से उझानी निवासी सिद्धि जैन को सम्मानित किया गया जिनको पीछले दिनों राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 149 सत्र के दीक्षांत समारोह पर सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी जी द्वारा राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था आपको बता दें कि
सिद्धि जैन प्राथमिक विद्यालय शिक्षक निखिल जैन की बेटी है, माता तृप्ति जैन भी प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका है।
इसके अलावा सिद्धि जैन अपने अध्ययनरत जीवन में हमेशा से होनहार ही रही । 10वीं cbse की परीक्षा में सिद्धि जैन ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं की परीक्षा में अपने विद्यालय APS स्कूल को टॉप किया। उसके बाद सिद्धि ने जेईई मेन्स की परीक्षा 99.32 परसेंटाइल से उत्तीर्ण कर NIT इलाहाबाद में स्थान प्राप्त किया।
परन्तु सिद्धि जैन का मन कुछ अद्वितीय करने का ही रहा। इसी बीच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं के लिए मात्र 19 स्थान का आवेदन आया। सिद्धि ने पहले ही प्रयास में nda की परीक्षा पास की, परंतु इंटरव्यू में इन्हें सफलता नहीं मिली।
लेकिन सिद्धि ने हार नहीं मानी, द्वितीय प्रयास में सिद्धि ने nda, खडकवासला में पूरे भारत में उन 18 लड़कियों में दिसम्बर 2022 में स्थान मिला।
3 वर्ष की कठिन तपस्या के पश्चात सिद्धि जैन को आज *पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक* से सम्मानित किया गया। सिद्धि ने यह उपलब्धि 149 course के पास आउट 327 कैडेट्स को हराकर प्राप्त की।
इसके अलावा सिद्धि जैन को 28 नवम्बर की Regional ऑफिसर परेड में बेस्ट एयर फोर्स कैडेट के *स्वर्ण पदक* से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी के साथ उनकी टेबल पर रात्रि भोज का भी सम्मान दिया गया। वह रशियन language की कोर्स टॉपर भी बनी।
सिद्धि जैन की दोनों बहन में से एक संस्कृति जैन B. Tech computer science की वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर में अंतिम वर्ष की छात्रा है तथा सुचि जैन 12वीं सीबीएसई की छात्रा है। शुचि जैन ने भी 10 वीं सीबीएसई की परीक्षा वर्ष 2024 में 97 प्रतिशत आकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस शुभ अवसर पर उनका परिवार भी सम्मानित किया गया। वह अपनी इस अद्वितीय सफलता का श्रेय अपने गुरु जनों एवं माता पिता को देती हैं।
इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,चेयरमैन ओमप्रकाश सागर ,न्यायिक उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ,सीओ संजीव कुमार सिंह ,कोतवाल मनोज कुमार सिंह ,पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, अजित प्रकाश जैन,अनिल जैन सोनी ,नीरज जैन,नीरेश जैन,अनूप जैन,निखिल जैन, महावीर प्रसाद जैन, तरुण जैन हिस्सा लेकर सहभागिता की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त जैन समुदाय के लोगों का विशेष योगदान रहा!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

