3:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सीएचसी पर प्रसव के बाद इलाज के वास्ते रूपये लेने का आरोप

उझानी बदांयू 4 दिसंबर।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलिवरी के बाद इलाज के बहाने एक तीमारदार से महिला स्टाफ पर 1500 रू लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। अधीक्षक ने जांच के बाद कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उझानी क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी सुमित शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी भाभी नीतू शर्मा पत्नी सुनील शर्मा का प्रसव कराने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया। आज सुबह प्रसव कराने के बाद बच्चेदानी में टांके लगाने के लिए ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने उनसे एक हजार पांच सौ रुपये ले लिये।

जब शिकायत कर्ता ने उक्त लेडी स्टाफ से कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पैसा नहीं लगता है, तो उक्त लेडी स्टाफ ने कहा कि तुम्हारी भाभी की बच्चेदानी सिलनी है व दवाइयां व धागा हमारे पास नहीं है, इसलिए आपको रुपये देने होंगे वर्ना पेशेंट को कहीं ओर ले जाऐ। मजबूर होकर रूपए देने पड़े।————

इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मरीज के तीमारदार द्वारा लिखित में शिकायती पत्र मिला है ,इसकी जांच कराते हुए उक्त महिला स्वास्थ्यकर्मी की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के नाम पर किसी भी मरीज का आर्थिक शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, लिए गए रूपये भी वापस कराए जाएंगे- डाॅ सर्वेश कुमार,चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी उझानी।

विज्ञापन एक्सप्रेस