3:18 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कालेज के विद्यार्थियो ने रेडियल नेचुरल एरोमैटिक फैक्ट्री का किया औद्योगिक भ्रमण

उझानी बदांयू 3 दिसंबर।

आज अयोध्या प्रसाद मैमोरियल (पीजी)कॉलेज के कला वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा कला विभाग की प्रोफेसर डॉ शिल्पी पांडे, डॉ आदर्शकांता, डॉ जितेंद्र सिंह राणा, डॉ शुचि गुप्ता, डॉ श्रेष्ठ, डॉ रामकुमार एवं डॉ दीपक कुमार के निर्देशन में अपने पाठ्यक्रम अनुसार इंडस्ट्रियल विजिट किया गया।

इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं की तीन टीमें गठित की गयी। जिसमें छात्र वर्ग की टीम के प्रमुख अनमोल एवं केशव रहे। छात्राओं की टीम में निष्ठा सैनी, करिश्मा तोमर, कुमकुम एवं लकी क्रमशः दूसरी और तीसरी टीम की प्रमुख रहीं। उद्योग के (मैनेजिंग डायरेक्टर ) सुशील साहू से एक साक्षात्कार के माध्यम से अपनी प्रश्नावली के अनुसार अनेक महत्वपूर्ण प्रेक्छाएं रखीं उसमें कच्चे माल की प्राप्ति से लेकर विपणन बाजार आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, इस जानकारी को प्रदान करने मे यूनिट प्रमुख नरेश प्रताप राघव का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने सभी छात्रों के उद्योग के प्रति जानने की जिज्ञासा में भी पूर्ण योगदान दिया। कला वर्ग के विद्यार्थियो के लिए नवीन शिक्षा पद्धति के आधार पर इस औद्योगिक भ्रमण का बहुत महत्व है और उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा का यह महत्वपूर्ण भाग है।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार का औद्यौगिक भ्रमण विद्यार्थियो को उनके भविष्य के लिए उद्योग के प्रति जागरूक करने में मदद करेगा और उन्हें इससे एक नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस