।
उझानी बदांयू 3 दिसंबर।
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक कंटेनर पकड़ा, जिसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। आशंका है कि इस कंटेनर का उपयोग गोवंशों की तस्करी कर उन्हें वध के लिए ले जाने हेतु किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कंटेनर राजस्थान के मेवात का है, उसके यहां आने का उद्देश्य और फरार हुए लोगों की पहचान के संबंध में जांच जारी है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

